कांग्रेस की पदयात्रा दूसरे दिन बरमसिया से शुरू होकर पहुंची भरक्ट्टा चौक
- कांग्रेसियों ने कहा पदयात्रा का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता का इतिहास लोगों तक पहुंचाना
गिरिडीह। कांग्रेस द्वारा आयोजित गौरव यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को जिले के बिरनी प्रखंड के बरमसिया चौक प्रारंभ होकर लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर भरकट्टा चौक पहुंची। पद यात्रा के दूसरे दिन भी कांग्रेसियों का उत्साह देखने लायक थी। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा करते हुए लोगों को स्वतंत्रता के इतिहास से अवगत कराने का काम कर रहे थे।
इस क्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रदेश के नेता सतीश केडिया, धनंजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की स्वतंत्रता का इतिहास लोगों तक पहुंचाना है। देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान से देश की नई पीढ़ी को अवगत कराना है। कहा कि देश की आजादी के लिए नेहरू, गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पटेल, शहीद भगत सिंह, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जैसों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। लेकिन आज की नई पीढ़ी को इनके योगदान के बारे में कोई जानकारी नही है। देश की आजादी के लिए इन्होंने अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। कितने सालों तक इन लोगों ने जेलों में रहकर आजादी के लिए लड़ते रहे आजादी यूं ही नहीं आई है उसके लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं।

कहा कि वर्तमान समय में देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि वर्तमान सत्तासीन लोगों ने ही देश के लिए सब कुछ किया है इससे पहले जो आजादी के मतवाले थे उनके योगदान को विस्मृत कर एक नया इतिहास लिखने की कोशिश की जा रही है। यह गौरव यात्रा इन सभी चीजों से जनता को अवगत कराने के लिए ही है।
पदयात्रा में परेशनाथ मिश्रा, समीर राज चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, वासुदेव वर्मा, इतवारी वर्मा, राजेश्वर सिंह, मुरली मंडल, निरंजन राय, रामकृष्ण वर्मा, सलीम अंसारी, मौलाना हलीम अंसारी, युसूफ आजाद आशिक शुभम कुमार, जागेश्वर भारती, जगदीश मंडल, लीलो साव, बद्री मंडल, सदानंद सिंह, जगन्नाथ महतो, हीरालाल महतो, अशोक मंडल, दिनेश विश्वकर्मा, देवानंद पंडित, रणधीर चौधरी, मरगूब आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल है।