LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

गांडेय के कई युवाओं ने ग्रहण की आम आदमी पार्टी की सदस्यता

  • व्यवस्था बदलाव के लिए आगे आयें युवा: कृष्ण मुरारी शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा की उपस्थिति में गांडेय के कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। श्री शर्मा ने विधिवत् रूप से युवाओं का पार्टी में स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड गठन के 22 साल हो गए है, लेकिन यहाँ गरीबी, बेरोजगारी, पलायन में कोई कमी नहीं आई। न शिक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव हुआ है और न ही स्वास्थ्य व्यवस्था में ही कोई बदलाव दिखाई दे रहा है। कहा कि झारखंड में सत्ताधारी और अन्य पार्टियों के पास व्यवस्था बदलाव का कोई विजन नहीं है। सारे के सारे ऐन केन प्रकारेन सत्ता हासिल कर लूट खसोट में शामिल होना चाहते हैं। कहा कि पिछले दिनों घटित कई घटनाओं से यह सच प्रतीत हो रहा है। अधिकारी हो या विधायक करोड़ से कम कुछ बात ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने जो सपना देखा था कि सत्ता बदलने से स्थानीय नीति बनेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। वो सपना चकनाचूर हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विभिन्न विभागों में अभी साढ़े तीन लाख पद रिक्त हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कई सरकारी स्कूलों में एक ही रूम में कई कक्षाएं संचालित हो रही है। उन्होंने बड़ा सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस तरह की शिक्षा व्यवस्था से क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि वो व्यवस्था बदलाव के लिए आगे आयें।
आप नेता तैयब अंसारी ने कहा कि सत्ताधारी दल चुनावी घोषणापत्र को खोल कर देखे और जनता से किए वादों को पूरा करने का काम करे। युवा नेता मुशर्रफ हुसैन और अमित कुमार वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही झारखंड का विकल्प है। विमल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के पहले कृषि को उद्योग का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी अपने वादों को भूल जाते है।

मौके पर कई नौजवानों को प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने आप की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वाले गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के मो. ताहिर अंसारी, रिजवान आलम, खुरशीद आलम, असगर अंसारी, शफरूदीन अंसारी सहित कई लोग शामिल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons