गायत्री परिवार ने किया 108 वैदीय दीप महायज्ञ का आयोजन
- ग्रामीणों ने पहुंचकर किया दीप प्रज्वलित
गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर सदर प्रखंड के सिंदवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बाघमारा बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में 108 वैदीय गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप महायज्ञ में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया और दीप जलाया। दीप महायज्ञ अरुण कुमार के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं मनुष्य मात्र के उज्जवल भविष्य ,सबके सुखी एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना के साथ गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां प्रदान की गई।

गायत्री परिवार के प्रकाश मंडल ने कहा कि सद्बुद्धि की देवी मां गायत्री के शरण में आने से वर्तमान समय में व्याप्त दुर्बुद्धि का विनाश किया जा सकता है, दुर्बुद्धि के कारण ही व्यक्ति वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है। इसका एकमात्र समाधान सद्बुद्धि प्रदान करने वाला वेद मंत्र गायत्री का 15 मिनट जप करना है।
कार्यक्रम के आयोजन में रामेश्वर प्रसाद वर्मा, मेघलाल प्रसाद वर्मा, पिंटु कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, अनु वर्मा, राजेश कुमार राम, सरजू प्रसाद वर्मा, दशरथ महतो, अनिता वर्मा, जय प्रकाश राम सहित ग्रामीणों का योगदान रहा।