LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद का त्योहार

गिरिडीह। गावां प्रखंड में बकरीद का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड स्थित गावां, माल्डा, पिहरा, खरशान, काला पत्थर, गड़गी, खेरडा, मंझने, आलमपुर, बादीडीह व जमडार आदि स्थानों में मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के उपरांत कुर्बानी दी गई। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ महेन्द्र रविदास, एमओ प्रदीप राम व थाना प्रभारी पिन्टु कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons