LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के पीरटांड में टांगी से मारकर एक की हत्या, पुलिस जुटी जांच मंे

गिरिडीहः
गिरिडीह के पीरटांड के खुखरा थाना के डुमरियाटांड गांव में अज्ञात हमलावरों ने टांगी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दिया। मृृतक विदेशी हेम्ब्रम डुमरिया गांव का रहने वाला था। घटना मंगलवार की अहले सुबह का बताया जा रहा है। लेकिन इलाका अतिनक्सलवाद होने के कारण खुखरा थाना को पुलिस घटना की जानकारी दोपहर में मिली। इसके बाद खुखरा थाना पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंची। और जांच में जुट गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्योंकि परिजन भी कुछ कहने से इंकार कर रहे है। इस बीच पुलिस मृतक विदेशी हेम्ब्रम का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार विदेशी हेम्ब्रम के हत्या का कारण पुराना रंजिश के रुप में सामने आया। जानकारी के अनुसार मृतक विदेशी गांव स्थित अपने नवनिर्मित घर पर अकेला सोया हुआ था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव के दुसरे घर पर सोए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons