LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

जवाहर बाल मंच कार्यक्रम में सम्मानित हुए अधिवक्ता अमित सिन्हा

  • बच्चों के अधिकार व उन्हें शोषण से बचाने के लिए बनाए गए कानून पर दिया था स्पीच

गिरिडीह। रांची के होटल केन में जवाहर बाल मंच द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा अधिवक्ता अमित सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता अमित सिन्हा ने बच्चों के अधिकार व उन्हें शोषण से बचाने के लिए बनाए गए कानून पर स्पीच भी दिया।

मौके पर जेबीएम के नेशनल कॉर्डिनेटर हसन अमन, स्टेट चीफ कॉर्डिनेटर तारिक अनवर, कांग्रेस के जोनल कॉर्डिनेटर अशोक चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष व झारखंड, बिहार और उड़ीसा के पदाधिकारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons