LatestNewsझारखण्डराँचीराज्य

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में समूदाय विशेष के लोगों ने किया प्रदर्शन

  • पथराव व वाहन में आगजनी की घटना को दिया अंजाम
  • प्रदर्शन के दौरान रांची के मेन रोड में हंगामा के बाद पुलिसकर्मी समेत कई घायल

रांची। भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के विवादित बयान से बिफरे मुस्लिम समूदाय के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी रांची के मेन रोड में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रांची के मेन रोड में जमकर हंगामा करने क ेसाथ ही पथराव किया और डेली मार्केट के पास एक वाहन में आग लगा दी। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने समाचार कवरेज करने के लिए पहुंचे कई पत्रकारों के वाहनों को भी निशाना बनाते हुए तोड़ फोड़ की।

इस दौरान कई पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग घायल हो गए। प्रदर्शकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। इस क्रम में डेली मार्केट के बड़ा बाबू, पुलिस कर्मी अखिलेश कुमार, संजू कुमार साहू, चंद्रवती देवी, अनूप कुमार गुप्ता समेत कई अन्य घायल हुए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए मेन रोड की कई दुकानें दुकानें बंद रही। मौके पर पुलिस मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। रांची के मेन रोड में हुए हंगामा और पथराव के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं सुजाता के पास बैरिकेटिंग कर ट्रैफिक रोक दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons