LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केन्द्र की ओर रवाना हुए पोलिंग पार्टी

  • चुनावी प्रक्रिया के दौरान एसओपी को रखें याद: उपायुक्त
  • निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराये चुनाव: उपविकास आयुक्त
  • कंट्रोल रुम से चुनाव गतिविधियों की ली जायेगी जानकारी: एसडीएम मनीष कुमार

कोडरमा। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के मद्देनजर राजकीय राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बागीटांड से पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा व अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में रवाना किया गया।

चतुर्थ चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों व चुनाव प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सभी निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन का पालन करें साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपने स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल रखें। सभी की स्वास्थ्य हेतु चिकित्सकों की टीम के अलावा सभी प्रखण्डों में स्वास्थ्य व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम किया गया है। साथ ही कल्सटरों में एएनएम दीदी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य करें, ताकि द्वितीय चरण की तरह चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण, स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।

कहा कि चुनाव में प्रत्येक कर्मचारी-अधिकारी निष्पक्ष व पारदर्शीता के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी को बैलेट बॉक्स को सील करने, चुनाव सामग्री लेने, लिफाफे बंद करने तथा मतदान उपरांत सामग्री वापस जमा करवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक कार्य है, जिसे बड़े ही ध्यानपूर्वक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सम्पन्न किया जाना है। पोलिंग पार्टियों की सुविधा हेतु सभी कलस्टरों व बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं के साथ चिकित्सा की व्यवस्था भी उपलब्ध करा दी गई है। सभी कलस्टर व मतदान केंद्र के आसपास एंबुलेंस के साथ डॉक्टर की टीम भी उपलब्ध रहेगी।

उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा ने अपने सबोधन में कहा कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को लेकर आपसी सामंजस्य बिठा कर पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य करेंगे। चुनाव कार्य मे प्रतिनुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने कार्यशैली और मतदाताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मिशाल कायम करें।

अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाये गए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनुक्त किया गया, जो समय-समय पर आप सभी को फोन कर चुनाव गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके अलावे उन्होंने चुनाव कार्य प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यहां से बैलेट बॉक्स को लेकर निकलने के बाद आप सभी रास्ते मे बिना वजह का ना रुके। प्रयास करे कि गंतव्य स्थान पर पहुंच कर ही रुके।
डिस्पैच सेंटर में उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) पारस यादव, जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्डों के निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं संबंधित विभाग अधिकारी व विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons