देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया गया
- जैन समाज के काफी संख्या में लोग हुए शामिल
कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा श्रद्धालुओं ने स्थानीय दोनों मंदिरों में देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया गया। तत्पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। विश्व शांति के महामंत्रों के साथ शांति धारा बिनोद अजमेरा, अनिल जैन बड़जात्या के द्वारा की गई। उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा अर्घ्य चढ़ाया गया और भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। देवाधिदेव 1008 श्री भगवान के गर्भ कल्याणक उत्तर प्रदेश के रत्नपुरी में आज से कई हजार वक्त शुरू हुआ था तब से सभी भक्त इसे कल्याणक के रूप में मनाते है।
Please follow and like us: