वन विभाग ने ईट भट्ठा में की छापेमारी, तीन ट्रेक्टर सखुआ पेड़ का रोला किया जप्त
- बंगला ईट भट्ठा का पकाने के लिए सखुआ पेड़ के रोला का किया जाता है है उपयोग
गिरिडीह। तिसरी लोकाय थाना के मंसाडीह ओपी थाना क्षेत्र के दलदलिया में बंगला ईंट भठ्ठा को पकाने के लिए जंगल से लाया गया सखुआ पेड़ का तीन ट्रेक्टर रोला को तिसरी वनविभाग की टीम ने छापेमारी कर जप्त कर लिया है। जिससे बंगला ईंटभठ्ठा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि मंसाडीह पंचायत के तिसरो, टिकुलिया, हड़हड़ा, दलदलिया, लेवा के जंगल के बीचों बीच वनभूमि पर नदी किनारे कई बंगला ईंट भठ्ठा संचालित है। जिसमंे कोयला के जगह जंगल से हरे भरे पेड़ काट कर भठ्ठा में खपाया जाता है। जिसकी रोकथाम के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
बताया जात है कि मंसाडीह में कई ट्रेक्टर मालिक नीमा जलगोडा जैसे बीहड़ जंगल से आठ से दस हजार में एक ट्रैक्टर लकड़ी पहुचाते है। जंगल में लकड़ी काटने वाला एक अलग गिरोह है जो जंगल में ही हरे भरे पेड़ काट कर छोड़ देते है और सूखने के बाद उसे ईट भठ्ठा तक पहुंचाते हैं। लकड़ी माफिया सक्रिय रहने से जंगल धीरे धीरे वीरान होता जा रहा है। वनरक्षी प्रियेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि रेंजर के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही है। ईंट भठ्ठा में लकड़ी का उपयोग करने वाले लोगों पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।