LatestNewsझारखण्डराँची

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में धमाके के बाद लगी भीषण आग

  • सुबह करीब 10.20 में हुई ब्लास्ट की घटना
  • सीएम हेमंत सोरेन ने घायलों के इलाज कराने के साथ ही हादसे की जांच का दिये निर्देश

रांची। जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में शनिवार को जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। प्लांट में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। धमाके के साथ गैस रिसाव की भी सूचना मिली। हालांकि कंपनी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन ने गैस रिसाव की खबर से इनकार किया है।

बताया जाता है कि सुबह करीब 10.20 बजे जमशेदपुर वर्क्स स्थित कोक प्लांट के बैटरी 6 में फाउल गैस लाइन में धमाका हुआ। जिसमें टीएन कंस्ट्रक्शन में ठेका मजदूर के तौर पर काम कर रहे नरसिंह मुर्मु सहित तीन-चार लोग घायल हो गए। घायल का इलाज टाटा मेन हॉस्टपीटल में कराया जा रहा है। टाटा की ओर से बताया गया है कि घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं एम्बुलेंस की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। टाटा स्टील के साथ-साथ सरकार की ओर से भी जांच किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घायलों के इलाज और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा है।

कंपनी के इंजीनियरिंग सर्विसेज से जुड़े लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज हुई और आवाज के बाद सीने में दर्द होने लगा। घटना के समय मेसर्स एसजीबी कंपनी के कर्मी भी वहां काम कर रहे थे। ब्लास्ट के कुछ देर बाद उसी हिस्से में आग लग गई। कंपनी की सेफ्टी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से काफी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जिला प्रशासन और टाटा मैनेजमेंट मिलकर घायलों का इलाज का प्रबंध करें और किस वजह से यह हादसा हुआ उसकी जांच कराई जाए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons