डेढ़ सौ दिनों बाद गिरिडीह में कोरोना से एक की मौत, रिम्स में इलाजरत था अटका का लैब टेक्नीशियन
गिरिडीहः
गिरिडीह में कोरोना के मामले भले ही शून्य हो। लेकिन इस जानलेवा महामारी से जिले के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। रांची के रिम्स में हुए मौत के बाद लोगों में महामारी से खुद को बचाने के लिए लोगों की चिंता भी बढ़ चुकी है। क्योंकि मृतक एक स्वास्थ विभाग का कर्मी ही था। स्वास्थ विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिम्स में इलाज के दौरान जिस कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वो बगोदर के अटका के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का 35 वर्षीय लैब टेक्नीशियन था। और पिछले कुछ दिनों से महामारी से दुसरी बार ग्रसित होने के बाद रिम्स में इलाजरत था। वैसे स्वास्थ विभाग से यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि मृतक लैब टेक्नीशियन ने वैक्सीन लिया था या नहीं। और ना ही यह भी स्पस्ट हो पाया है कि मृतक को कोरोना का नया वैरिंएट एक्ससी से ग्रसित था या नहीं। लिहाजा, उसकी मौत के बाद जब सैंपल लिया, तो र्टूनेट वो पाॅजिटीव पाया गया। और अब उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजने की बात स्वास्थ विभाग द्वारा कहा गया है। अब स्वास्थ विभाग ने मृतक के परिजनों का भी सैंपल कलेक्शन किया है। फिलहाल किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। इधर लैब टेक्नीशियन पिछले साल ही महामारी से ग्रसित हुआ था। और उसका फेंफड़ा पूरी तरह से खराब होने की बात कही जा रही है। महामारी से ग्रसित होने के बाद वो पिछले कई महीनों से चेन्नई के सीएमसी वैल्लोर में इलाज चल रहा था। हालात में सुधार नहीं होने के बाद वो गिरिडीह लौटा, और इसके बाद दुबारा रांची के रिम्स में भर्ती हुआ। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हुई। दुबारा सैंपल कलेक्शन के बाद उसका रिपोर्ट पाॅजिटीव आया था।