गिरिडीह के जमुआ के गोरो गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत
गिरिडीहः
गिरिडीह के जमुआ के नवडीहा ओपी के गोरो गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबन से बच्चों की मौत हो गई। तालाब में डूबने से हुए दो बच्चों में 15 वर्षीय अमित कुमार और 12 वर्षीय अंकित कुमार शामिल है। जानकारी मिलने के बाद नवडीहा ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंची, तो काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में जुट गई। घटना दोपहर का बताया जा रहा है। दोनों बच्चे गांव के मधुसूदन यादव के बेटे बताएं जा रहे है। और मंगलवार दोपहर दोनों भाई सियाटांड के जीनियस स्कूल से पढ़ाई कर लौटे थे, और गांव के समीप तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान दोनों भाईयों के साथ उनके कई और दोस्त भी गए हुए थे। नहाने के क्रम में अमित डूबने लगा। तो बड़े भाई को डूबते देख अंकित उसे बचाने के लिए तालाब में डूबकी लगा दिया। तालाब के जिस स्थान पर अमित डूब रहा था, वहां काफी गहरा था। लिहाजा, अंकित भी डूबने लगा। इस बीच दोनों भाईयों को डूबते देख उसके दोस्तों ने मदद के लिए ग्रामीणों के पास पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। इधर ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बहार निकाला, और जमुआ के स्वास्थ केन्द्र ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा है तो परिजन भी दोनों बच्चों के मौत से दुखी नजर आएं।