LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

तिसरी और चंदोरी में भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस

  • बाइक रैली निकालकर किया क्षेत्र भ्रमण

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरनवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया। तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद एक बैठक की। वहीं चंदौरी बाजार में चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित के नेतृत्व में पूरा चंदौरी बाजार में भारतीय जनता पार्टी का झंडा कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों में लगाया और बाइक रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और मां भारती के नारे लगाए।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि हम और हमारे पार्टी कार्यकर्ता असहाय तथा जरूरतमंदों लोगों को सेवा कर उन्हे उनके हिस्से का लाभ दिलाकर अपने धर्म का पालन करने का काम करेंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर चंदौरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित ने कहा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं झंडो तोरण कर शोभायात्रा निकाला गया। उसके बाद नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सभी भाजपा कार्यकर्ता धार्मिक पूर्वक सुना। इस संबोधन से हमलोग को प्रेरणा मिला कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के प्रति एवं असहाय लोगों की सेवा करने वाली पार्टी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण मोदी, थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, अर्जुन यादव, हरीश साह, सुनील साह, कुणाल सिंह, कपिल यादव, संजीत राम, गोपी रविदास, राजेंद्र साव, किसुन यादव, सुनील कुमार, दिनेश यादव, रामचंद्र यादव, मुरली बरनवाल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons