गिरिडीह में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
- जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन करने के साथ ही सुना पीएम मोदी का लाइव भाषण
- कार्यकर्ताओं के साथ विधायक और जिला अध्यक्ष भी हुए बाइक जुलुस में शामिल
- कार्यक्रम में नजर नही आये प्रदेश और जिला कमिटी से नाराज चल रहे पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा
गिरिडीह। भाजपा के 42वे स्थापना दिवस का उत्साह बुधवार को गिरिडीह में भी देखने को मिला। स्थापना दिवस पर ही पार्टी द्वारा लांच किए गए नए टोपी भी इस दौरान गिरिडीह के कार्यकर्ता को पहनाया गया। वैसे स्थापना दिवस को लेकर सबसे पहले जिले के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के हरिचक इलाके के जिला कार्यालय में ही जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ कई नेता और कार्यकर्ता स्थापना दिवस के कई कार्यक्रम में नजर आए। जिला कार्यालय में पार्टी का झंडे को जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, भाजपा नेता सुरेश साहू समेत कई नेताओं ने फहराने के साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस क्रम में सबों ने पीएम मोदी का संबोधन भी सुना।

इस दौरान पार्टी कार्यालय से बाइक रैली निकाली गई। जिसमें जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के साथ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मोती लाल, जाकिर हुसैन, प्रकाश दास, रंजन सिन्हा, मनोज संघाई, ज्योति शर्मा, मुकेश जालान, रंजीत कुमार राय, दीपक शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनिता कुमारी के साथ शालिनी वैशखियार, राजेश जायसवाल समेत कई शामिल हुए। जिला कार्यालय से निकल कर बाइक जुलुस पचम्बा होते हुए शहर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन के साथ पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। बाइक जुलुस में कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया।

हालांकि इस बड़े कार्यक्रम के बीच प्रदेश के साथ जिला कमिटी से नाराजगी के बीच और दूसरे दल में जाने की चर्चाओं के बीच एक बार फिर गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा कही भी नजर नही आए। जबकि कार्यक्रम पार्टी का स्थापना दिवस का था। दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष महादेव दुबे का भी दावा रहा की हर नेताओ की तरह उन्हें भी सूचना दी गई थी। अब वो कही कार्यक्रम में थे या नही इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। लेकिन जिला कार्यालय के कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा कही नही दिखे।