पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह पहुंचे पाण्डेयडीह, मृतक मंटू पांडेय के परिजनों से की मुलाकात
- पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा
गिरिडीह। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने गावां थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह गांव जाकर रविवार को सड़क दुर्घटना में मृतक मंटू पांडेय के आश्रितों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और यथासंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवार को सरकारी सहायता दिलाने में मदद करने का भी भरोसा दिलाया है। मौके पर पीड़ित परिवार के सदस्यों को यथाशक्ति अपने स्तर से सहायता भी की है। मौके पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन राहत कोष से मिलने वाली राशि दिलवाने के लिए उपायुक्त से बात करेंगे।
बताते चलें कि बिश्नीटीकर गांव में सड़क दुर्घटना में पाण्डेयडीह निवासी मंटू पांडेय पिता बिरंची पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया। वंही रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
Please follow and like us: