भाजपा का होली मिलन में खूब उड़ा अबीर गुलाल
- कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की बधाई
- कहा होली उत्साह एवं उमंग का पर्व, सब मिलकर मनाए
गिरिडीह। भाजपा कोडरमा जिला के तत्वावधान में होली मिलन समारोह माहुरी धर्मशाला में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी एवं राजकुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राजा चौरसिया के द्वारा होली के रंग-बिरंगे गीत गाकर कार्यकर्ताओं का दिल मोह लिया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कोडरमा वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं जिला अध्यक्ष नितेश चन्द्रवंशी ने कहा कि होली उत्साह एवं उमंग का पर्व है। हम सब मिल जुलकर राष्ट्र, संगठन की सेवा करते हुए संगठन का कार्य करें। साथ ही समाज में एक नया वातावरण खड़ा करें जो भारत को विश्व गुरु बना सके।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनूप जोशी, राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष देवनारायण मोदी, जूही दास गुप्ता, शिवेन्द्र सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, मनोज कुमार झुन्नु, मंत्री शशि भूषण प्रसाद, सुभाष मोदी, रामबालक चौधरी, आकाश वर्मा, पिंटू भारती, प्रवीण पाण्डेय, रज्जु भैया, नगर संयोजक राजेश सिन्हा, नगर महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, इन्द्रदेव मोदी, अजीत चन्द्रवंशी, सुमित चन्द्रवंशी, अविनाश चन्द्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि पंकज मोदी, ईश्वर मोदी, बलराम यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरज मेहता, नरेन्द्र पाल, मनोज साव, महामंत्री चन्दन बर्णवाल, बबलु सिंह, विजय राम, अमर सिंह, पिंटू मजूमदार, नीरज कर्ण, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रीता लोहानी, पुष्पा वर्मा, सुनीति सेठ, पिंकी जैन, कबीता देवी, सविता देवी, बेबी देवी, अंजु जैन, बिन्दु देवी, रश्मि झा, सीमा देवी, किरण देवी, पुनम देवी, प्रमिला देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित जायसवाल, पीयूष सहल, ओमप्रकाश दास, अजय झा, अजीत कुमार, विनोद विवेक, अनील सिंह, ऐके. सिंह, सतीश कुमार, निरंजन कसेरा, भोला चौधरी, भरत लाल पाण्डेय, मदन मोहन गुप्ता, विशाल भदानी, उदय सिंह, अमन कपिसवे, मदन मोदी, रवी यादव, संजय यादव, संदीप रजक, राजेश कुमार, अंकित कुमार, अरबिंद मोदी, ईश्वर देव वर्णवाल, अजय रवानी, अनिरुद्ध चक्रम, महेंद्र पंडित, रोहित सिंह, सागर खान, रोहित चंद्रवंशी, जनार्दन यादव, मदन मोहन पांडे, अजय मिश्रा, शंकर मोदी, ललन सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।