LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के पपरवाटांड में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जयंती समारोह

गिरिडीहः
गिरिडीह के सदर प्रखंड स्थित पपरवाटांड में बुधवार को स्वामी विवेकानंद चाौक पर स्वामी विवेकानंद की जंयती मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता कामेशवर पासवान ने स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मौके पर पपरवाटांड विकास समिति के सदस्य रंजन सिन्हा, उत्तम पाॅल, जीतेन्द्र सिंह, राकेश आहुजा और शशि यादव के साथ भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय ने भी इस दौरान स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और जन्मदिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद किया। इस दौरान जन्मदिवस को लेकर वक्ताओं ने कहा कि जिन आदर्शो को स्वामी विवेकानंद ने जनमानस के बीच रखा था। उसे आज अपनाने की बेहद जरुरत है। वक्ताआंे ने मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्त्रोत कहा जाता है। ऐसे में आज के दौर में युवाओं को यह बताने की जरुरत है कि स्वामी विवेकानंद ने देश का महत्व विदेशों में कितना बढ़ाया था। इस बीच समारोह में जगत पासवान, गुड्डु कुमार, अमन सिंह, राकेश सिंह समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Hide Buttons