छठ महापर्व के दौरान 5000 श्रद्धालुओं ने किया गायत्री मंत्र लेखन
- प्रत्येक वर्ष अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कराया जाता है मंत्र लेखन
- गायत्री मंत्र है भगवान सूर्य उपासना का मंत्र, मिलती है विशेष कृपा
गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा छठ महापर्व के शुभ अवसर पर 5000 श्रद्धालुओं के द्वारा गायत्री मंत्र लेखन कराया गया। बताया गया कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा प्रतिवर्ष छठ महापर्व के पावन अवसर पर गायत्री मंत्र लेखन का विशेष अभियान चलाया जाता है। इसके लिए विशेष मंत्र लेखन पुस्तिका छपाई जाती है, जिसमें प्रति पुस्तिका में 108 गायत्री महामंत्र लेखन छठ व्रतियों के द्वारा करवाया जाता है। इस वर्ष पूरे गिरिडीह जिले में 5000 गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका मंगवाई गई थी। गायत्री महामंत्र को सूर्य मंत्र भी कहा जाता है। छठ पर्व पर भुवन भास्कर सूर्य की उपासना की जाती है। छठ पर्व के दौरान गायत्री मंत्र लेखन करने से छठ व्रतियों को सूर्य भगवान का विशेष अनुदान एवं अनुग्रह प्राप्त होता है।

इस कार्य को सफल बनाने में उपजोन प्रभारी बुधन प्रसाद बर्मा, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर यादव, नरेश प्रसाद यादव, अनिल कुमार, अयोध्या प्रसाद यादव, लखन यादव, हरि यादव, मनोज शर्मा, महेश मोदी, दयानंद प्रसाद, राम प्रसाद नायक, काशी प्रसाद, जयप्रकाश राम, संजय विभूति, सुदामा नायक, सुखदेव साहू, मीरा बरनवाल, उर्मिला बरनवाल, सरिता साहू, दीपा देवी, निर्मला विश्वकर्मा, पूनम बरनवाल, प्रीति मोदी सहित गायत्री परिवार का सहयोग मिला।