LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

आंख हमारे जीवन का सर्वाेच्च अंग है इसके बिना पूरी दुनिया अधूरी है: डॉ. संगीता

  • रोटरी क्लब ने फुलवरिया उच्च विद्यालय में किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
  • 210 लोगों ने अपनी आंखों की कराई जांच


कोडरमा। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा डोमचांच के फुलवरिया उच्च विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। रोटरी आई हॉस्पिटल की सुप्रसिद्ध डॉक्टर संगीता प्रसाद के पति स्व. राकेश सिन्हा की पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम रखा गया। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने उनकी याद में यह कार्यक्रम उनको समर्पित किया है, और उनके द्वारा रोटरी आई हॉस्पिटल में दिए गए योगदान की सराहना की। इस जांच कैंप में डोमचांच के सुदूर गांव से सैकड़ों महिलाएं पुरुष और स्कूल की बच्चियों ने अपना आंख का जांच करवाया।


लोगों को निःशुल्क दवा भी दी गई। कई लोगों की आंखों की जांच करने पर मोतियाबिंद पाया गया, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर संगीता प्रसाद ने वहां पर मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आंख हमारे जीवन का सर्वाेच्च अंग है इसके बिना पूरी दुनिया अधूरी है। बड़ों से ज्यादा आजकल बच्चों में आंखों की बीमारी ज्यादा हो रही है। ऑनलाइन पढ़ाई, मोबाइल का अत्यधिक उपयोग करना, कंप्यूटर इंटरनेट में ज्यादा समय लगाना और गलत खानपान इसके मुख्य कारण है। इसके अत्यधिक उपयोग से हम सभी को बचना चाहिए और समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए।


कार्यक्रम की शुरुआत में प्रोजेक्ट डायरेक्टर कमल जैन सेठी ने फुलवरिया उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक और वहां के मुखिया को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष रितु सेठ ने स्वागत भाषण किया। वहीं आई हॉस्पिटल के चेयरमैन जयकुमार जैन गंगवाल और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन महेश दारूका ने कार्यक्रम में विशेष रूप से मरीजों की जांच करने के लिए मौजूद डॉक्टर संगीता प्रसाद को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल जैसी परिस्थिति में भी डॉक्टर संगीता प्रसाद ने जरूरतमंदों की सेवा की है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखदेव हजाम ने रोटरी के स्वास्थ्य शिविर और सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। वहां पर आए सभी लोगों के लिए धन्यवाद ज्ञापन रोटरी सचिव नवीन जैन ने किया। कार्यक्रम में मुखिया कृष्ण मुरारी मेहता, मुखिया ईश्वर साव, शिवनारायण मेहता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कुमार पुजारा, कैलाश चौधरी, अमित कुमार ,विकास सेठ, सुभाष मोदी, श्रेयांश जैन, महादेव, नीतीश कुमार, आई हॉस्पिटल के टेक्नीशियन विनोद कुमार, विजय कुमार, रोशनी कुमारी, सोनू कुमार, शकील, अजय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons