गिरिडीह में 12 लाख 61 हजार लाभार्थियों ने लगाया कोरोना का वैक्सीन, महिला स्वास्थ कर्मियों ने सजाई रंगोली
गिरिडीहः
कोरोना से लड़ाई का मजबूत हथियार वैक्सीनेशन गुरुवार को देश में एक अरब तक पहुंचा। तो पिछले दस माह में गिरिडीह में भी वैक्सीनेशन का आंकड़ा 12 लाख 61 हजार तक पहुंच गया। देश भर में जश्न मनाया गया। तो गुरुवार को ही सदर अस्पताल परिसर के टीकाकरण केन्द्र में भी स्वास्थ कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। और रंगोली सजाकर देश में हुए एक अरब और जिले में 12 लाख 61 हजार टीकाकरण का उत्साह मनाया। इस दौरान टीकाकरण केन्द्र में महिला स्वास्थ कर्मियों के साथ आरसीएच कर्मी आलोक कुमार समेत कई मौजूद थे। महिला स्वास्थ कर्मियों ने टीकाकरण केन्द्र में इस दौरान आर्कषक रंगोली तैयार की। जबकि आरसीएच कर्मी आलोक कुमार ने सरकारी आंकड़े की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भी वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज गति से चली। क्योंकि गुरुवार दोपहर तक 12 लाख 61 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाया। जिसमें पहला डोज लगाने वाले लाभार्थियों की संख्या 9 लाख 69 हजार है। तो दुसरा डोज लगाने वालों की संख्या 2 लाख 61 हजार के पार कर चुका है। स्वास्थ विभाग के आंकड़ो में कोवेक्सीन और कोविशील्ड लेने वाले लाभार्थिी शामिल है। इधर स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डा. शिव प्रसाद मिश्रा, डब्लूएचओ के प्रियरंजन कुमार और यूनिसेफ के पदाधिकारी समेत कई मौजूद थे।