विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति का स्थापना दिवस मनाया गया
- जनप्रतिनिधि से लेकर के राष्ट्रपति बन जनसेवा देने में भी आगे रही है महिलाएं: सुमन
कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति स्थापना दिवस छठ तलाब इंदरवा शिव मंदिर के प्रांगण में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत के मातृशक्ति सह प्रमुख योगी सुषमा सुमन थी। जिन्होंने मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
योगी सुषमा सुमन ने बताया कि आज सभी बहन लोग हर क्षेत्र में क्रांति लाई है और यह क्रांति गांव से लेकर शहर तक सभी बहनों में एक अलग जज्बा के साथ देखी जा रही है। महिलाएं जनप्रतिनिधि से लेकर के राष्ट्रपति बन जनसेवा देने में भी आगे रही है। इसके लिए सरकार को भी धन्यवाद देती हूं।
कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पंकज दुबे, गो विभाग रक्षक मंत्री अजय वर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला प्रभारी संध्या अंचल, गुड़िया देवी, नीतू सिन्हा, सरिता पांडे, मंजू देवी, सीमा देवी, पिंकी देवी, अंजू सिन्हा, राकेश सिन्हा, फूलमती देवी, गुड़िया राणा, सुमति देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, बेबी देवी सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे।