छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप लगने के बाद सामने आए गुरुकुल स्टडी के संचालक
- भाजपा के आईटी सेल पर लगाया बदनाम करने का आरोप
- छात्रा पर भी गलाया ऑनलाइन के बजाय ऑलाइन पढ़ाने का दबाव बनाने का आरोप
- पत्नी ने छात्रा और उसके परिजनों के खिलाफ नगर थाना में दिया आवेदन
गिरिडीह। छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह नगर कमिटी से बाहर किए गए कोचिंग संचालक संजीव सिन्हा ने हंगामे के दूसरे दिन अपने गुरुकुल स्टडी में प्रेसवार्ता कर खुद को बेगुनाह बताया है। वहीं दूसरी तरफ कोचिंग संचालक की पत्नी मीनाक्षी सिन्हा ने छात्रा श्रेय राय और उसकी माँ समेत श्रेया के दोस्त विवेक सिंह पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाकर आवेदन दी है। नगर थाना को दिए आवेदन में मीनाक्षी सिन्हा ने आरोप लगाया है कि श्रेया अपने दोस्त विवेक के साथ उनके पति संजीव के शिक्षण संस्थान गुरुकुल स्टडी में ऑफलाइन पढ़ाई करना चाहती थी। जब उनके पति संजीव ने श्रेया के प्रस्ताव को नही माना तो श्रेया ने छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर पति को फंसाने का प्रयास किया है। साथ ही अपने दोस्त विवेक, माँ और भाई के साथ घर में घुसकर उसके साथ मारपीट भी की। इस दौरान विवेक और श्रेया के भाई रिशू समेत कई लोगो ने उसके साथ गलत करने का भी कोशिश किया। इस पूरे घटनाक्रम में श्रेया ने मीनाक्षी का गला दबाकर मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि 26 जुलाई की घटना के वायरल हुए वीडियो में सिर्फ हंगामा करते श्रेया समेत अन्य लोग नज़र आ रहे है।
इधर अपनी ही छात्रा के आरोपो से बोखलाए कोचिंग संचालक संजीव सिन्हा ने कोचिंग के कुछ छात्रों के साथ श्रेया के आरोपों को गलत बताया और गिरिडीह के भाजपा के आईटी सेल पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगा दिया। संचालक ने इस दौरान खुद को झामुमो से निकाले जाने की बात से भी इंकार करते हुए कहा कि अभी तक कोई पत्राचार उन्हें नही किया गया।
प्रेसवार्ता के दौरान संजीव ने चिरैयाघाट निवासी विवेक सिंह को श्रेया का बॉयफ्रैंड बताते हुए कहा कि वो दोनों उनके गुरुकुल स्टडी में एक साथ ऑफलाइन क्लास करना चाहते थे। जबकि ऑनलाइन क्लास कराने को लेकर वो पहले ही तैयार थे। लिहाजा, श्रेया द्वारा विवेक के साथ ऑफलाइन क्लास करने का क्या मकसद था। ये तो उन्हें नही पता। लेकिन जब इंकार किया गया तो 23 जुलाई यानी शुक्रवार को श्रेया शाम को अपनी कुछ सहेलियों के साथ आई। इसके बाद वो चली गई। कोचिंग संचालक संजीव ने 23 जुलाई का हवाला देते हुए कहा कि इसी 23 जुलाई को वो खुद के साथ मेरे द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाई है। लेकिन उस वक़्त उनकी पत्नी मीनाक्षी उसी कैंपस में थी। जाहिर है कि छेड़खानी का सारा आरोप गलत है। वही शनिवार की शाम को भी श्रेया अपने दोस्तो के साथ आई थी। जबकि रविवार को श्रेया अपनी माँ और भाई के अलावा बॉयफ्रेंड विवेक समेत करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ आई और उनके घर पर जमकर हंगामा की।
इधर संजीव द्वारा लगाएं आरोपो को लेकर जब श्रेया से पूरे मामले की जानकारी ली गई तो श्रेया ने विवेक को अपने बॉयफ्रेंड होने की बातों से इनकार करते हुए कहा कि 23 जुलाई को कोचिंग संचालक संजीव ने उसे गले लगने की बात कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ही वो संजीव के खिलाफ बोलना जरूरी समझी।