LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह भाजयुमो ने टावर चाौक पर किया विजय दिवस पर कार्यक्रम

कारगिल के वीर शहीदों को किया याद

गिरिडीहः
विजय दिवस के मौके पर गिरिडीह भाजयुमो ने कारगिल द्रास सेक्टर के युद्ध में शहीद हुए जाबांज शहीदों को सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। शहर के टावर चाौक पर हुए कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह के नेत्तृव में युवा मोर्चा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने शहीद जांबाजों को याद करने के साथ कैंडिल जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मौके पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जवानों के समर्थन और मां भारती के प्रति उद्घोष कर अपना उत्साह जाहिर किया। संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान के दोगलेपन के रवैये के कारण हुआ था। जिसमें पाकिस्तान के कायर सैनिकों को मुंह की खानी पड़ी थी। इधर विजय दिवस पर हुए कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ के अलावे भाजपा नेता अनिल राम, सुमित चाौरसिया, आलोक केसरी, आलोक सिन्हा, अंशु सिंह, शुभम शर्मा, जयप्रकाश वर्मा, विभोर बरनवाल, उत्कृर्ष पांडेय, राजा प्रजापति, रुपेश स्वर्णकार समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons