LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

बकरी द्वारा फसल चरने के मामले में गिरिडीह के धनवार में हुए विवाद में एक की मौत, पांच जख्मी

चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात

गिरिडीहः
खेत में मकई का फसल बकरी चरने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक ही समुदाय के दो पक्षो के बीच हुए मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो करीब पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी के दोनाटांड गांव में मारपीट की यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे हुई। जिसमें गांव के 60 वर्षीय श्मसुद्दीन असांरी की मौत दुसरे दिन बुधवार की सुबह रांची में इलाज के दौरान हुआ। घटना के बाद धनवार एसडीपीओ मुकेश महतो समेत कई पुलिस पदाधिकारी बुधवार को दोनाटांड गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया। इसी फर्द बयान के आधार पर घोड़थंबा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। जिसमें दोनाटांड गांव निवासी तालीब असांरी, तालीब की पत्नी आस्मां बीबी, बेटा रियाज और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में हुए हत्या की घटना के बाद फैले तनाव को देखते हुए पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति और हालात समान्य है।


जनकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मृतक श्मसुद्दीन असांरी के खेत में तालीब की बकरी मकई का फसल चर गया। बकरी को फसल चरते देख मृतक की बहु आस्मां खातून ने देखा। तो तालीब की बकरी लिए आस्मां उसके घर पहुंच गई। इस दौरान तालीब के घर पर उसके दोनों बेटे मौजूद थे। बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर मृतक की बहु और आरोपियों के बीच बहस हुआ। इसके बाद मृतक की बहु वापस घर लौट गई। वहीं देर रात तालीब अपनी पत्नी व दोनों बेटो के साथ मृतक श्मसुद्दीन के घर पहुंचा। जहां दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई। तो बहसबाजी मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों और से जमकर हथियार भी चले।

मारपीट की इसी घटना में श्मसुद्दीन पर धारदार हथियार से वार किया गया। जिसमें श्मसुद्दीन को गंभीर चोटें आई। वैसे मारपीट की इस घटना में मृतक की पोती रुख्सार खातून और पत्नी मरयम खातून को भी चोट लगी। श्मसुद्दीन असांारी का गंभीर हाल देखकर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons