LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भाकपा माले का 9वां प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न

लगातार 5वीं बार प्रखंड सचिव बने नागेश्वर यादव

गिरिडीह। गावां प्रखंड अंतर्गत गदर पंचायत भवन के समक्ष भाकपा माले 9वां प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पिहरा पूर्वी मुखिया केशो यादव के द्वारा पार्टी के झंडोतोलन कर किया गया। वहीं पार्टी को दिशा देने वाले दिवंगत शहीदों, किसान आंदोलनों व कोविड काल में शहीद हुए लोगों को एक मीनट मौन रखकर श्रद्वांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंडली में अजीत चैधरी, मुस्लिम अंसारी, बैजनाथ यादव, दिनेश पाण्डेय, सुरेश दास एवं संचालनकर्ता के रूप में अकलेश यादव, अशोक मिस्त्री व संजय दास थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव मनोज भक्त व प्रवेक्षक के तौर पर पवन महतो उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान 39 सदस्यीय स्थाई कमिटी बनाई गई। वहीं एक बार फिर नागेश्वर यादव को प्रखंड सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।

जनता के सवालों पर जनसंघर्ष तेज करो – राजकुमार यादव

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र के अंदर आज भी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। जब से क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी और सांसद अन्नपूर्णा देवी बनी है तब से ब्लॉक से लेकर थाना तक में लूट मची हुई है। स्थानीय विधायक और सांसद ने गरीबों एवं मजदूरों का वोट बटोर लिया और यहां के जनता के साथ विश्वासघात किया है। देश की तानाशाह मोदी सरकार लगातार देश के ऊपर काले कानूनों को थोपने का काम कर रही है। बजट में सारे शिक्षण संस्थान, रेल से लेकर हवाई जहाज तक निजीकरण किया जा रहा है। सरकार रोजगार के प्रति जवाबदेह नहीं है। राशन किराशन, पेंशन आवास के सवाल पर और जनता के जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले जनआंदोलन कर किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान की आवाजों को बुलंद करने का काम करेगी।

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में तिसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, मुन्ना राणा, बैजनाथ यादव, मंझने मुखिया अजीत चैधरी, शब्दर अली, मुश्किल अंसारी, सकलदेव यादव, संजय यादव, संतोष मरांडी, सुरेश दास, अशोक मिस्त्री, अभिमन्यु यादव, अमित कुमार बर्नावाल, कन्हैय राम, पवन चैधरी, आनंदी यादव, जीतेन्द्र यादव, अशोक यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, मनोज सिंह, सुकर यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, महेंद्र स्वर्णकार, सुशील कुमार, पिंटू कुमार, गाँधी यादव, संजय दास, इन्दरदेव यादव, धनेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons