LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

पंचायत चुनाव के पांचवे दिन मुखिया के लिए 21 व वार्ड सदस्य के लिए 94 ने भरा पर्चा

  • तिसरी के 15 पंचायतों से मुखिया के लिए सौ और वार्ड सदस्य के लिए 248 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

गिरिडीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तिसरी प्रखंड सभागार में सोमवार को मुखिया के लिए 21 व वार्ड सदस्य के लिए 94 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन कराया। नामांकन के पांचवे दिन तक के सौ लोगों ने मुखिया प्रत्याशी के लिए नामांकन किया। वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल 248 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन को लेकर उम्मीदवारों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। इस पंचायत चुनाव में 15 पंचायतों से अपने समर्थकों के साथ मुखिया प्रत्याशी जोश खरोश के साथ मुख्यालय पहुंच रहे है। बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि है।

मंगलवार को मुखिया उम्मीदवार के रूप में तिसरी पंचायत से जोबा हेलेन टुडू भंडारी पंचायत से अजय कुमार, विजय कुमार यादव, सुखदेव महतो, थानसिंहडीह पंचायत से मीना देवी पालमरूवा पंचायत से मुस्तरी बेगम, सोनी कुमारी, जुबेदा खातून और वार्ड सदस्य से तबस्सुम प्रवीन वार्ड 1, मो. मोबिन वार्ड 2 से, गड़कुरा पंचायत से कौशल किशोर यादव, संतोष मुर्मू, लोकाय पंचायत से मुन्नी मुर्मू ने मुखिया प्रत्याशी का नामांकन किया।

भंडारी मुखिया प्रत्याशी विजय कुमार यादव ने अपने घर से मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए उम्मीदवारों के साथ मुख्यालय पहुंचे। मुखिया प्रत्याशी विजय यादव ने कहा कि इस बार भंडारी पंचायत के जनता हमारे साथ है। पूरा जनता का समर्थन मिल रहा है। कहा कि मुझे भरोसा है की इस बार भंडारी पंचायत के मुखिया का ताज में ही पहनुगां।

मुखिया और वार्ड सदस्य के नामांकन में वीडिओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, एमो पवन कुमार सिन्हा, एई राजीव कुमार, जेई संजय साव, दीपक कुमार सहित पंचायत सेवक और रोजगार सेवक कर्मचारी अन्य पुलिस बल मोजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons