LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

धूमधाम से बेरमो प्रखंड कार्यालय में मनाया गया झामुमो का 49वां स्थापना दिवस

  • पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई
  • कहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही झामुमो की पहचान

बोकारो। बोकारो के बिरसा चैक पर स्थित झामुमो के प्रखंड कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 49वाँ स्थापना दिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया गया। इतिहास में पहली बार यह पहला मौका है जब जिला प्रखंड स्तर पर स्थापना दिवस समारोह किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी को देखते हुए पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सदस्य अनिल अग्रवाल एवं जिला संयुक्त सचिव इकबाल अहमद शामिल हुए सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलन की उपज है और झामुमो के आंदोलन व संघर्ष की बदौलत ही झारखंड राज्य मिला है। झामुमो गरीब-गुरबां, वंचितों, मजदूरों और किसानों की आवाज है जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाली पार्टी है। झामुमो की पहचान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। जो गुरुजी शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर पार्टी को सशक्त करने में लगे रहते हैं। लोग हमारे एक साल के सरकार कोरोनाकाल से जुझते हुए से सवाल पूछ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि एनडीए की कोई नैतिकता नहीं है। ये तानाशाह जैसे काम करते हैं और जनविरोधी कानूनों को लागू करते हैं। जल, जंगल, जमीन पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा कि आपके हर सुख-दुख में दिन रात भाई-बेटा बनकर आपके साथ खड़े हैं। जनता के सपनो को पूरा करने का हेमंत सरकार काम कर रही है। मौके पर बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष माहतो, हरि माहतो, रीतलाल महतो, प्रमोद मुमू, मोतीलाल बसेरा, जयंत, डीपी यादव, सोनु, जितेंद्र आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons