शक्ति प्रदर्शन करने वाले तीनों युवाआंे नेताआंे को गिरिडीह भाजपा ने किया जिला कार्यसमिति में शामिल
गिरिडीहः
हजार युवकों को भाजपा में ज्वाईनिंग कराकर शक्ति प्रदर्शन करने वाले वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों को गिरिडीह भाजपा ने भी सोमवार को सौगात दिया। और मिथुन चन्द्रवंशी, शिवम आजाद व सोनू चाौरसिया को जिला कार्य समिति में शािमल किया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे और पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने शक्ति प्रदर्शन करने वाले तीनों युवा नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। तो पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि जो पार्षद प्रतिनिधी और वार्ड पार्षद भाजपा छोड़कर दुसरे दलों में गए। उनके रहने और जाने से संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि भाजपा एक समुद्र है जिसमें समाकर कई कार्यकर्ताओं को नेता बनने का मौका मिला। भाजपा छोड़ने वाले अवसरवादी पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों को जनता ही वक्त पर जवाब देगी। पूर्व विधायक शाहाबादी ने यह भी कहा कि करीब एक हजार युवाओं को भाजपा के तीन युवा नेताओं ने पार्टी में शामिल कराकर दुसरे दलों को बखूबी पार्टी के शक्ति की ताकत दिखाया है।
इधर शक्ति प्रदर्शन करने वाले तीनों युवा नेताआंे ने कहा कि भाजपा में वे लोग पहले से एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते रहे है। और अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी निभाया है। तो निश्चित रुप से संगठन को शहरी क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।