LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर दुसरे दिन 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल

दिग्गज हस्तियों में दुसरी पारी खेलने उतरे सचिव चुन्नूकांत

गिरिडीहः
गिरिडीह अधिवक्ता संघ के चुनाव के नामांकन के दुसरे दिन शुक्रवार को कई दिग्गज चेहरों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन का पर्चा भरा। दिग्गज चेहरों में भाजपा नेता ने दुसरी पारी खेलने का मन बनाते हुए महासचिव पद के लिए दुसरी बार नामांकन का पर्चा भरने चुनाव पदाधिकारियों के पास पहुंचे। तो इस दौरान उनके समर्थन में कई अधिवक्ता भी शामिल रहे। हालांकि दुसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन का पर्चा तो नहीं भरा। लेकिन उपाध्यक्ष के लिए ही बालगोंविद साहु, तो महासचिव पद के लिए ही उमेश चन्द्र द्धिवेदी, मिथेश कुमार सर्राफ, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद के लिए ही पंचानन कुमार मुनि और संजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया।

लाईब्रेरी सचिव पद के लिए ही तरुण कुमार कांति, और कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार साहा, मीरा कुमारी, शिव कुमार गुप्ता और उदय सिन्हा ने पर्चा भरा। जबकि सहायक कोषाध्यक्ष के लिए तुलसी प्रसाद महतो और ज्योतिष सिन्हा ने पर्चा दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए लोकेश साहु, दिलीप कुमार, तृप्ति रंजन, अमित सिन्हा, संजय सिन्हा, धीरज सिन्हा, अशोक वर्मा, मो. कलाम इकबाल, शैलेश कुमार सिन्हा, शालिनी सिन्हा समेत कई और प्रत्याशी शामिल है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons