झामुमो जिला कार्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि
सदर व गांडेय विधायक सहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजली
गिरिडीह। झामुमो जिला कार्यालय में शुक्रवार को धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधानसभा के विधायक डॉ० सरफराज अहमद, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो0 जय प्रकाश वर्मा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित अन्य नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया।
मौके पर सदर विधायक सहित अन्य नेताओ ंने कहा कि धरती आबा ने देश की आज़ादी के लिए, गरीबो शोषितो के एक लंबी लड़ाई लड़ी जिसे उलगुलान आंदोलन नाम दिया गया। कहा कि बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और जिससे उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष धरती आबा की उपाधि मिली। आज इनके पदचिन्हों पर चलकर ही झारखंड को खुशहाल प्रदेश बनाया जा सकता है।
मौके पर दिलीप मंडल, कौलेश्वर सोरेन, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, प्रमिला मेहरा, दिलीप रजक, जोगेंद्र सिंह, देवराज, अजित सिन्हा, तेजलाल मंडल, गोपाल शर्मा, मो० सरफ़्फ़ुद्दीन, मो० हारून रशीद, मो० फरदीन अहमद, मो० मेहताब मिर्ज़ा, आनंद कुमार मिश्रा, नारायण दास, मो० ताज हुसैन, प्रधान मुर्मू, राजू अंसारी, नुरुल, बृजमोहन तुरी, मो0 नसीम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।