LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

पति पत्नी के बीच चल रहा 10 वर्षाें का विवाद लोक अदालत में समाप्त

कोडरमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 10 वर्षो से चल रहे पति पत्नी के विवाद का निबटारा किया गया। दोनों को एक साथ राजी-खुशी से दाम्पत्य जीवन के निर्वहन करने का सराहनीय प्रयास किया गया और न्यायालय से ही पत्नी पति के साथ ससुराल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुटुम्ब न्यायालय कोडरमा में लंबित भरण-पोषण वाद सं 42ध्2020 की सुनवाई लोक अदालत में गठित बेंच सं दृ 01 में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पीठासीन पदाधिकारी रमाशंकर सिंह के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में पति-पत्नी को साथ रहने के लिए तैयार किया गया।

यह है मामला

बताया गया कि गया जिला के विष्णुपद थाना के चाँद-चैरा निवासी सत्यव्रत अशोक की शादी तिलैया थाना अन्तर्गत अड्डी बंगला रोड निवासी आरती कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद लगभग दस वर्षो से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। मामले का निबटारा करते हुए न्यायालय में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों के समक्ष दोनों ने एक-दुसरे को माला पहनाकर तथा हाथ मिलकर अपने सारे गिले सिकवे भूलकर एक-दुसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हो गए। इस पुराने विवाद का अंत होने से जहाँ एक परिवार बिखरने से बच गया वहीं दोनों के परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए न्याय के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons