LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा का मनाया गया महाप्रयाण दिवस

  • गायत्री दीप महायज्ञ के साथ ही लगाये गये फुल के पौधे

गिरिडीह। शहर के तिरंगा चौक स्थित गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी शर्मा का महाप्रयाण दिवस गायत्री दीप महायज्ञ के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में कामेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा फूल के विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता पूनम बरनवाल ने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा ने महिलाओं को गायत्री महामंत्र पढ़ने एवं साधना करने की आजादी प्रदान की थी। साथ ही महिलाओं को धार्मिक आजादी प्रदान किया। अब महिलाएं बढ़-चढ़कर आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बिना किसी संकोच के भाग लेती है। वर्तमान समय में लगभग 10 करोड़ महिलाएं गायत्री महामंत्र की दीक्षा ले चुकी है और नियमित गायत्री उपासना कर रही है। वर्तमान समय में मिशन की संचालिका शैलबाला पंड्या ने कहा है कि नारी सशक्तिकरण का अर्थ है नारी के गौरवमई स्वरूप की पुनर्स्थापना।


इस दौरान गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय महामंत्र एवं वैदिक मंत्रों से सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियां प्रदान की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम गुप्ता, प्रियंवदा चौधरी, ललिता बरनवाल, वंदना देवी, जय प्रकाश राम, उर्मिला बरनवाल, आशा बरनवाल, वीणा गुप्ता आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons