LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

अकांक्षा और श्री पब्लिकेशन को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम में कर्मियों ने किया भूख हड़ताल

गिरिडीहः
लोकल बाॅडीज इंपलाईज फेडरेशन के गिरिडीह इकाई ने बुधवार को नगर निगम में भूख हड़ताल कर सारे काम ठप कर दिया। हड़ताल का नेत्तृव कर्मचारी नेता अशोक सिंह कर रहे थे। तो हड़ताल के समर्थन में फेडरेशन के कई कर्मचारी नेताओं के साथ सफाई कर्मी भी शामिल हुए। इस दौरान कर्मियों ने नगर निगम प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेेबाजी किया। सारा दिन काम ठप रखा। हड़ताल के कारण एक तरफ कार्यालय के काम ठप रखे गए। तो दुसरी तरफ शहर में सफाई व्यवस्था भी ठप रही। इधर हड़ताल को लेकर कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रशासक पर आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम प्रयास के बाद भी अब तक मृत कर्मियों और सेवानिवृत कर्मियों रिटायरमेंट से जुड़े दस्तावेज तैयार नहीं किए गए। और ना ही कोविद के वक्त निगम प्रशासक द्वारा किए गए वादे के अनुसार एक माह के अतिरिक्त वेतन का भुगतान ही किया गया। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने उप नगर आयुक्त के नाम खुला पत्र जारी करते हुए कहा कि एक तरफ लक्ष्य को पूरा किए बगैर अकांक्षा को वक्त पर निगम द्वारा भुगतान कर दिया जाता है। तो दुसरी तरफ श्री पब्लिकेशन एंड स्टेनशर्स कंपनी निगम के सरकारी फंड में घोटाला कर रही है। लेकिन इन दोनों को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। जाहिर है कि दोनों एजेंसिया अधिकारियों के मिलीभगत से ही निगम के फंड को चूना लगा रही है। इधर भूख हड़ताल में मृत्युजंय सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, केदार हरिजन, लखन हरिजन, लखन शर्मा, शंभू सिंह, राम कुमार सिन्हा समेत कई कर्मी मौके पर मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons