LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

गायत्री मंदिर में लगा वाटर कूलर, किया गया वृक्षारोपण

  • गिरिडीह की संगीता बगड़िया के सौजन्य से समर्पित किया गया बाटर कूलर
  • मंदिर ट्रस्टी के अलावे प्रशासन ने भी की सराहना

कोडरमा। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए ठंडा व शीतल पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए वाटर कूलर का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में वाटर कूलर गिरिडीह जिले के पचंबा निवासी हरिनारायण बगेड़िया की स्मृति में उनकी पत्नी संगीता बगड़िया के सौजन्य से समर्पित किया गया। मौके पर नप के प्रशासक सुरेश यादव ने नारियल पधार कर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व कोडरमा बीडीओ रेशमा डुंगडुंग नप प्रशासक सुरेश यादव, संगीता बगड़िया, नीलम छापरिया एवं मंदिर कमेटी के ट्रस्टी अर्जुन राणा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप प्रशासक सुरेश यादव ने कहा कि प्रकृति अनमोल धरोहर है इसे बचाना सबका दायित्व है। प्रकृति के अंदर पेड़ पौधों से ही ऑक्सीजन मिलती है यह प्राणवायु भी है। कोरोना काल में संपूर्ण जनमानस को इसकी आवश्यकता और महत्व समझ में आया है। उन्होंने संगीता बगड़िया द्वारा मंदिर परिसर में लगाए गए वाटर कूलर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह गिरिडीह में रहकर भी तिलैया के लिए सोच रखती हैं यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं कोडरमा बीडीओ रेशमा डुंगडुंग ने कहा कि जल संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हम सभी जानते हैं कि पूरे पृथ्वी पर 71 फ़ीसदी हिस्सा जल से ढका है फिर भी 3.5 फ़ीसदी जल ही पीने योग्य है। ऐसे में इसकी संरक्षण और महत्ता बनाए रखने के लिए लोगों को आगे बढ़कर कार्य करना होगा। अन्यथा आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक साबित होगा। उन्होंने कहा की जल संरक्षण के लिए सरकार और प्रशासन भी कटिबद्ध है अनेकों स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया गया है उन्होंने संगीता बगड़िया को वाटर कूलर लगाए जाने पर धन्यवाद दिया।

ट्रस्टी अर्जुन राणा ने कहा कि मंदिर परिसर में वाटर कूलर लगने से यहां के श्रद्धालुओं को फायदा होगा बल्कि आसपास के लोगों एवं राहगीरों को भी लाभ मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री परिवार पौधरोपण के साथ-साथ अन्य अभियान और जागरूकता के साथ कार्य कर रही है। वहीं संगीता बगड़िया ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि जल ही जीवन है ऐसे में मंदिर परिसर में ठंडे एवं शुद्ध जल के लिए वाटर कूलर एवं 1000 लीटर क्षमता वाली पानी टंकी लगाकर सुकून महसूस कर रही हूं। अनवरत इसका लाभ आम लोगों को मिलता रहे यही चाहत है।


मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को ट्रस्टी नीलम शाहाबादी, स्मृति वर्मा, अलका सिंह, मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा के द्वारा पुस्तक भेंट कर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन अमित कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर विनोद चौधरी, किशन चौधरी,रंजीत चौधरी, प्रेम देवी चौधरी सुधीर चौधरी, विष्णु चौधरी, पवन चौधरी, अनिल चौधरी, अर्जुन राणा, भिखारी राणा, विष्णु प्रसाद गुप्ता, ईश्वरी साहू, महेंद्र मोदी, राजदीप प्रसाद, रामभजू चौधरी, नौरंग राम, संतोष बरनवाल, पुजारी रंजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, रितेश दुग्गड, अर्जुन शंघाई, राजेश शर्मा, चेतन शर्मा, आयुष चौधरी, अरविंद चौधरी, मोनू चौधरी, इशिका चौधरी, अंशु बगड़िया, कोमल छापरिया, अमित अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, नवीन सिन्हा, राकेश भोजनवाला, किशोर साहू, कुलदीप साहू, रविंद्र नाथ आदि उपस्थित हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons