पचम्बा और गांडेय के स्वास्थ केंद्र में शुरू हुआ कोविड-19 का टीकाकरण
दो कर्मियों को पड़ा कोविड-19 का टीका
गिरिडीह। कोरोना का टीकाकरण शनिवार को गिरिडीह के दो प्रखंड के दो स्वास्थ्य केंद्र में भी शुरु हुआ। सदर प्रखंड के पचम्बा के कल्याणडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के साथ गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पचम्बा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सबसे पहले चोताडीह मातृत्व सेवा सदन सफाई कर्मी मिंगल कुमार गुप्ता का निबंधन होने के बाद कोरोना का टीकाकरण किया गया। सीरम इंस्टीट्यूट का कोबी सील्ड टीकाकरण इस सफाई कर्मी को लगाया गया। जबकि गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उचू प्रदीप कुमार रजक को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद दोनों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। टीकाकरण की पूरी पक्रिया के दौरान उपयुक्त राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ सिद्दार्थ सन्याल भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल को लेकर पचम्बा और गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। हालांकि पहले दिन ही कई ओर लोगों ने निबंधन कराया था। जिसमे शहर के डाॅ. पी सहाय समेत कई लोग शामिल थे।