LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के धनवार में शौच के लिए गई दो सगी बहनों की पानी भरे गड्डे में डूबने से हुई मौत

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार के परसन ओपी के मंसाडीह में शुक्रवार दोपहर चार बजे पानी भरे गड्डे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां मंसाडीह गांव निवासी मंटु साव की बेटियां 10 वर्षीय पलक कुमारी और आठ वर्षीय परी कुमारी थी। घटना के बाद पूरे गांव में ग्रामीणों और परिजनों की चित्कार ही सुनाई पड़ रही थी। जानकारी के अनुसार धनवार प्रखंड के पदाधिकारियों ने मंसाडीह को खुले में शौच से मुक्त ओडीएफ पंचायत घोषित कर रखा था। इस बीच जानकारी मिलने के बाद परसन ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। तो ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल में जुट गई। इस दौरान ग्रामीणों ने रोते-बिलखते परिजनों को किसी तरह शांत कराया। जबकि परसन ओपी की पुलिस ने परिजनों की अपील के बाद दोनों दोनों बच्चियों के शव को बगैर पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार की अनुमति दे दिया। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें परी और पलक कुमारी अपने पांच वर्षीय भाई पवन कुमार को लेकर दोपहर तीन बजे ट्यूशन जाने से पहले शौच जाने की बात कहकर घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक गड्डे के समीप चली गई। जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में एक बच्ची ने पानी छूने के क्रम में गड्डे के पास पहुंची। तो उसका पांव फिसल गया। और वह गड्डे में डूब गई। लिहाजा, दुसरी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। तो वह भी गड्डे में डूबने लगी। अपनी दोनों बहनों को गड्डे में डूबते देख भाई पवन कुमार दौड़ता हुआ घर पहुंचा। और पिता मंटु साव समेत परिजनों को घटना की जानकारी दिया। बेटे पवन से जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घटनास्थल पहुंचा। इस बीच घटना की जानकारी पूरे गांव मंे फैल चुकी थी। तो ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं जानकारी मिलने के बाद परसन ओपी प्रभारी अभिषेक रंजन भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। और पूरे मामले की जानकारी लिया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने अपनी दो बेटियों के डूबने से हुए मौत के मामले में पर किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इधर घटनास्थल में गांव के उपेन्द्र सिंह, भिखारी यादव, अभिषेक मिश्रा, विनोद यादव, मिथिलेश सिंह, परमेश्वर साव, गुजर साव समेत कई मौजूद थे। जो पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधा रहे थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons