LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

कोडरमा में आयोजित दो दिवसीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न

  • सबसे ज्यादा मैडल लाकर पहले स्थान पर रहा धनबाद, दूसरे स्थान पर पू. सिंहभूम व तीसरे स्थान पर रहा कोडरमा
  • गिरिडीह की काव्या ने 16 किलोग्राम में तथा 18 किलोग्राम में नाव्या ने प्राप्त किया गोल्ड

कोडरमा। द रामेश्वर वैली स्कूल में चल रहे दो दिवसीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन बच्चियों मे काफी उत्साह देखा गया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए मेड़ल जीते। राज्य के रांची, दुमका, पु. सिंहभूम, प.सिंहभूम, कोडरमा, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और लोहरदगा के अलावा अन्य जिलों के बच्चियों ने अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के दौरान धनबाद सबसे ज्यादा मैडल लाकर पहले स्थान पर रहा। जबकि दूसरे स्थान पर पू. सिंहभूम व तीसरे पर कोडरमा जिला रहा।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सबजूनियर अण्डर 16 किलोग्राम मे गिरिडीह की काव्या को गोल्ड, अण्डर 18 किलोग्राम मे गिरिडीह की नाव्या को गोल्ड, धनबाद की अंशिका सिंह को सिल्वर, पू.सिंहभूम की आर्या को ब्रॉन्ज, अण्डर 20 किलोग्राम में प. सिंहभूम की नयन सलूजा को गोल्ड, कोडरमा की आरोही को सिल्वर, अण्डर 22 किलोग्राम में बोकारो की निरुपमा शर्मा को गोल्ड, पू. सिंहभूम की छवी को सिल्वर, अण्डर 24 किलोग्राम में लोहरदगा की अंजली को गोल्ड, पू. सिंहभूम की एस ललीता को सिल्वर, बोकारो की कुमारी सुषमा व धनबाद की आदया सिंहा को ब्रोंज, अण्डर 26 किलोग्राम में पू. सिंहभूम की अरसिया को गोल्ड, गिरिडीह की प्रतिज्ञा को सिल्वर, कोडरमा की धृति व धनबाद की प्रिती को ब्रोंज, अण्डर 29 किलोग्राम में धनबाद की प्राची को गोल्ड व आदया को सिल्वर, कोडरमा की श्रीश्री को ब्रोंज, रांची की स्मृति को ब्रोंज, अण्डर 32 किलोग्राम में धनबाद की अनुष्का को गोल्ड, हजारीबाग की रिया को सिल्वर, पू. सिंहभूम की प्रियंका व पीहु को ब्रोंज, अण्डर 35 किलोग्राम मे धनबाद की सोनम को गोल्ड, राधिका को सिल्वर, रिधी और काव्या को ब्रोंज, अण्डर 38 किलोग्राम मे प. सिंहभूम की चंचल को गोल्ड,रांची की त्रीसुतरी को सिल्वर, धनबाद की रौशनी व श्रेयसी को ब्रोंज, अण्डर 41 किलोग्राम मे रांची की आस्था को गोल्ड, कोडरमा की नायशा को सिल्वर व रचीता को ब्रोंज, धनबाद की अर्चना को ब्रोंज, अण्डर 47 किलोग्राम मे कोडरमा की शानवी को गोल्ड, रांची की सिद्धिका को सिल्वर, कोडरमा की श्राव्या को ब्रोंज व धनबाद की शानिया को ब्रोंज, कैडेट अण्डर 29 किलो मे कोडरमा की समीक्षा को गोल्ड, धनबाद की रौशनी को सिल्वर,कैडेट अण्डर 33 किलो मे प. सिंहभूम की स्वाति को गोल्ड, जामताड़ा की जिया को सिल्वर, रांची की बेबी व पू. सिंहभूम की मनी को ब्रोंज,कैडेट अण्डर 37 किलो मे जामताड़ा की नीना को गोल्ड, धनबाद की आस्था को सिल्वर, गिरीडीह की सीमा व लोहरदगा की होलिका को ब्रोंज,कैडेट अण्डर 44 किलो मे जामताड़ा की लक्ष्मी को गोल्ड, धनबाद की सानीया को सिल्वर,कैडेट अण्डर 55 किलो मे रांची की रिया को गोल्ड,कोडरमा की प्रिती को सिल्वर व डिम्पल को ब्रोंज, जूनियर अण्डर 42 किलो मे धनबाद की प्राची को गोल्ड, जूनियर अण्डर 49 किलो मे रांची की रीमा को गोल्ड, जूनियर अण्डर 52 किलो मे बोकारो की शालु को गोल्ड,कोडरमा की प्रियांशु को सिल्वर,जूनियर अण्डर 59 किलो मे धनबाद की प्राची को गोल्ड,जूनियर अण्डर 68 किलो मे धनबाद की पूर्वी को गोल्ड, सिनियर अण्डर 46 किलो मे पू. सिंहभूम की आरती को गोल्ड, 53 किलो में पू सिंहभूम की दीक्षा को गोल्ड, 57 किलो में प. सिंहभूम सुनिता, 62 किलो मे हजारीबाग की ज्योति, 67 किलो में रांची की अंकिता को गोल्ड,ओवर 73 किलो में रांची की सखी को गोल्ड, अण्डर 73 किलो में कोडरमा की अंजलि को गोल्ड मैडल मिला।

इस दौरान कोडरमा ताइक्वांडो एसोसिएशन के द्वारा सभी रेफरी को मोमेंटो व आगन्तुक कोच को सेलिब्रेशन देकर सम्मानित किया गया। वहीं कोडरमा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार बरनवाल ने कहा कि द रामेश्वर वैली स्कूल के प्रांगण में राज्य स्तरीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता बडे ही अच्छी तरह व शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर प्रवीण कुमार, प्रचार्या रश्मि वर्णवाल के साथ साथ सभी कर्मचारियों को सेलिब्रेशन देते हुए धन्यवाद दिया। मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया की धनबाद सबसे ज्यादा मैडल लाकर पहले स्थान पर रहा वहीं दूसरे स्थान पर पू. सिंहभूम व तीसरे पर कोडरमा जिला रहा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons