LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, लगाये गये कई इमारती पौधे

  • पर्यावरण का संरक्षण के लिए वृक्षोरापण आवश्यक: प्रशांत जायसवाल

गिरिडीह। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के इमारती पेड़ों का रोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण के साथ लगाये गये पौधों का संरक्षण का भी संकल्प लिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल, प्रखंड प्रवक्ता मोतीलाल पंडित, बृहस्पति मंडल, संजय अग्रवाल, सोनाराम महतो, प्रमोद वर्मा, आशीष अग्रवाल, रजनीकांत, अनिल पांडेय आदि उपस्थित थे।


वृक्षारोपण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह कार्यक्रम सराहनीय है। कहा कि वृक्षारोपण से एक ओर जहां पर्यावरण का संरक्षण होता है तो दूसरी ओर वातावरण स्वच्छ रहता है। इससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या में भी अंकुश लग पाएगा। कहा कि पेड़ पौधों की महत्ता को हमसब इस कोरोना काल में समझ चुके हैं। कहा कि पेड़ पौधे हमें कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं, इमारती लकड़ियों के साथ-साथ औषधी प्राप्त होता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का आग्रह किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons