LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की बढ़ती नाकामी के कारण दो किमी दूर फाईनेंस कर्मी से तीन अपराधियों ने लूटा डेढ़ लाख रुपए

गिरिडीहः
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस की नाकामी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तो हर दुसरे तीसरे दिन अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम तीन अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना से महज दो किमी दूर एक फाईनेंस कर्मी राजू कुमार राय से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख लूटकर फरार होने में सफल रहे। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। और जांच में जुट गए। फिलहाल तीनों अपराधी किस दिशा में फरार हुए, यह स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन जानकारी के अनुसार फाईनेंस कर्मी राजू कुमार राय बरमोरिया से डेढ़ लाख की वसूली कर गिरिडीह जा रहे थे। जब भुक्तभोगी फाईनेंस कर्मी बरमोरिया-बदडीहा रोड के समीप पहुंचा। तो इसी दौरान एक बाईक पर सवार तीन अपराधी ने फाईनेंस कर्मी को ओवरटेक करते हुए उसका रास्ता रोक लिया। और पिस्तौल का भय दिखाकर उसके पास डेढ़ लाख रुपए से भरे बैग लूटकर फरार हो गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons