LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के डुमरी में दबोचे गए गांजा तस्करी के दोनों आरोपी निकले गिरोह के रिसीवर

गिरिडीहः
कीमती वाहन में गांजा की तस्करी करने के आरोप में गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से वाहन में करीब तीन लाख रुपए मूल्य के एक क्विटंल गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मेराज आलम और मो. इश्तिखार बताएं जा रहे है। गुरुवार की सुबह मिले सफलता के बाद दोपहर में प्रेसवार्ता कर इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार और डुमरी पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो ने जानकारी दिया कि दोनों तस्कर गांजा तस्करी गिरोह के रिसीवर है। और उड़ीसा के संभलपुर से एक बड़े कारोबारी से गांजा का स्टाॅक लेकर बिहार के पूर्णिया जा रहे थे। पूर्णिया में ही एक कारोबारी के यहां दोनों स्टाॅक बेंचना था। जो संभवत इन दोनों आरोपियों का मालिक है। प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने स्पस्ट किया कि जब्त गांजा की कीमत तीन लाख के करीब है। अधिकारियों ने जानकारी दिया कि पुलिस को गांजा भरे वाहन और दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता उस वक्त मिली। जब दोनों संभलपुर से गांजा का स्टाॅक रिसीव कर वापस पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने डुमरी के जामताड़ा के चेकनाका के समीप छापेमारी कर गांजा से भरे तीन बोरों के साथ वाहन को जब्त करते हुए दोनों रिसीवर को दबोचने मंे सफलता पाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons