LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

आम जनता का खून चूस रही है मोदी सरकार: संजय पासवान

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमिटी बैठक में कई विन्दूओं पर हुई चर्चा

कोडरमा। महंगाई का बुलडोजर चलाकर आम जनता का खून चूस रही है केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार। उक्त बातें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमिटी बैठक में माकपा के राज्य सचिव मंडल संजय पासवान ने कही। पार्टी कार्यालय मंे जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संजय पासवान ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब महंगाई डायन थी, आज जब सत्ता उनके हाथ में है तो महंगाई बेलगाम हो गई है। देश की जनता पर चैतरफा हमला किया जा रहा है। साल के पहले ही तिमाही में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 100 रूपये की बढ़ोतरी कर गृहणियों की कमर तोड़ दी है। दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ने से सभी खाने पकाने की चीजों का दाम बढ़ गया है। सवारी गाड़ियों का भाड़ा बढ़ गया है। आम जनता की जेब हर तरफ से काटा जा रहा है। लोग परेशान हैं।

बैंक, रेल, एलआईसी का निजीकरण कर युवाओं के सपनों को कुचल रही है सरकार

कहा कि बैंक, रेल, एलआईसी आदि का निजीकरण कर सरकारी नौकरी का खात्मा कर युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है। वहीं किसान विरोधी कानून के रास्ते देश की खेती और किसानी को पूंजीपतियों के हाथों सौंपने की साजिश की जा रही है। जिसके खिलाफ पूरा देश आंदोलनरत है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना होगा।

बैठक में माकपा के जिला सचिव असीम सरकार ने समीक्षा रिपोर्ट व आगे की योजना के बारे में प्रस्ताव पेश किया। जिस पर उपस्थित जिला कमिटी सदस्यों ने सुझाव दिया व रिपोर्ट को पास किया। बैठक में महंगाई के खिलाफ 6 मार्च को कोडरमा मे विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कृषि कानून के खिलाफ मेघातरी, चुटीयारो, झरीटांड़ और रायडीह में किसान पंचायत करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में परमेश्वर यादव, महेन्द्र तुरी, सुरेन्द्र राम, ग्यासुद्दीन, भिखारी तुरी, मुकेश यादव आदि जिला कमिटी सदस्य मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons