LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बड़ी घटनाओं को निमंत्रण देता रांची से दुमका को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग

  • विधायक विनोद सिंह के प्रयास हुआ से हुआ था सड़क मरम्मति कार्य
  • मरम्मति कार्य के कुछ दिनों बाद ही दयनीय हुई सड़क की स्थिति

गिरिडीह। इन दिनों सरिया बगोदर रोड लोगांे के लिए एक्सीडेंट पॉइंट बन गया है। बताते चले कि सरिया बाजार से बगोदर बाजार व नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सरिया बगोदर रोड की हालत काफी जर्जर है। जो बड़ी गाड़िया व यात्रियों को बड़े हादसों की ओर निमंत्रण देता है।


विगत हो की कुछ ही महीनों पहले सरिया बगोदर रोड की मरम्मती को लेकर बगोदर विधायक विनोद सिंह के द्वारा फंड पास करवाया गया था। इसके निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ भी कराया गया था, लेकिन मरम्मती के कुछ ही महीनों के बाद ही इस रोड की हालत काफी जर्जर हो गई। बड़े-बड़े गड्ढों के साथ यह सड़क लोगों को बड़ी हादसों की ओर आमंत्रित करता है। बताते चलें की रांची दुमका मुख्य मार्ग होने के बावजूद इस तरह की हालत इतनी जर्जर अवस्था काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी जम जाने के कारण लोगों को यह अंदेशा भी नहीं लग पाता की गड्ढा कितना गहरा है, लोग यह अंदाजा भी नहीं लगा पाते की आगे सरक की हाल इतनी बेहाल है, की कभी भी एक बड़ी हादसों की ओर यात्री आमंत्रित हो जाएंगे।


जब इस रोड की मरम्मती को लेकर कार्य प्रारंभ हुआ तो आम लोगों को बहुत ही खुशी हुई कि अब इस रोड में चलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। बड़े गड्ढे नहीं होंगे, एक्सीडेंट का खतरा कम होगा, लेकिन कुछ महीनों के बाद सड़क की हालत देखकर यात्रियों को रात में चलने में एक डर सा लगा रहता।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons