LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

12 ज्योर्तिलिंगो के पैदल दर्शन करने निकले राजस्थान के सुभाष का गिरिडीह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गिरिडीहः
देश के 12 ज्योर्तिलिंगो के पैदल दर्शन के लिए निकले राजस्थान के सुभाष नायक सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। ज्योर्तिलिंगो के पैदल दर्शन के लिए निकले सुभाष नायक का स्वागत विश्व हिंदु परिषद् और बजरंग दल के सुरेश रजक, रवीन्द्र स्वर्णकार, शुभम पांडेय, कन्हैया पांडेय, अजय चाौहान, आनंद पांडेय समेत कई कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़ा चाौक में माला पहनाकर किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा पर निकले राजस्थान के सुभाष नायक को रास्ते के लिए फल और कई और खाद्य साम्रगी भी उपलब्ध कराया। इस दौरान दोनों संगठनों द्वारा सम्मानित किए जाने से उत्साहित सुभाष नायक ने संगठन के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल वो देवघर के बाबाधाम के दर्शन कर गिरिडीह पहुंचे है। और अब आगे का उनका पड़ाव मल्लिकाअर्जुन लिंग है। जहां वो दर्शन के लिए पहुंचेगें।

पैदल दर्शन के लिए राजस्थान से चले सुभाष नायक ने कहा कि वो अब तक एक हजार अधिक की यात्रा कर चुके है। क्योंकि केदारनाथ के साथ काशी विश्वनाथ और देवघर के बाबा धाम के दर्शन कर चुके है। आगे उनकी यात्रा लंबी है लिहाजा, वो किसी शहर में रुकते नहीं। बल्कि, वो सारा दिन चलते रहते है। इस दौरान जब जहां मौका मिला, वहां कुछ घंटे आराम जरुर कर लेते है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons