LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गायत्री परिवार के लोगों ने निकाला तिरंगा यात्रा, किया शहर भ्रमण

  • वर्तमान समय में भारत विश्व का सबसे बड़ा युवा देश: कामेश्वर सिंह

गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ तिरंगा चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े हुए भाइयों एवं बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह से बड़ा चौक, गांधी चौक का भ्रमण करते हुए वापस गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर समाप्त हुई।

मौके पर गायत्री परिवार के जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को राष्ट्र सेवा में अपने को तत्पर करना चाहिए। वर्ष 1947 में भारत वर्ष को आजादी प्राप्त हुई थी और 75 वर्ष पूरा हो चुका है। भारत वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा युवा देश है, जहां युवाओं की संख्या अत्यधिक है। इन युवाओं के ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दिया जाए तो हमारा देश सफलता के उच्च शिखर को प्राप्त कर सकता है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा वर्तमान समय में राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखने के लिए एवं लोगों के आत्मबल और प्राण बल बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में दयानंद प्रसाद, सतीश कुमार, गोपाल कृष्ण केडिया, सुरेंद्र वर्णवाल, रमेश कुमार वर्मा, प्रकाश मंडल, प्रभाकर कुशवाहा, जय प्रकाश राम, उर्मिला बरनवाल, दुलारी देवी, विनीता देवी, पूनम बरनवाल, आशा बरनवाल, अर्चना देवी, यशोदा देवी सहित महिला मंडल एवं प्रज्ञा मंडल के लोगों ने हिस्सा लिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons