LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के बगोदर स्थित घर पर लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखे नगद रुपए और कपड़े जलकर हुए राख

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीडिओ से दिलाया अनाज

गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित एक घर में आग लगने से सवा लाख का नुकसान हो गया। अटका निवासी असगर अली के घर में शार्टसर्किट के कारण आग लगी। जिसमें नगद और शादी के मंहगे कपड़ो के साथ अनाज भी जलकर राख हो गया। घटना बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। जब असगर अली के घर पर लगे आग को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, तो आग बुझाने के लिए दौड़े। और इधर-उधर से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग काफी अधिक भीषण था, जिस पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इस बीच घटना की जानकारी बगोदर थाना पुलिस को दिया गया। तो बगोदर थाना से घटना की जानकारी अग्निशमन वाहन को दिया गया। इसके बाद अग्निशमन वाहन पहुंची, लेकिन दूरी अधिक रहने के कारण अग्निशमन वाहन भी देर से पहुंचा। और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया। लेकिन तब तक असगरअली के घर पर रखा नगद रुपयों के साथ अनाज और कीमती कपड़े जलकर राख हो चुके थे। जानकारी के अनुसार असगरअली बेटी की शादी के लिए मंहगे कपड़े खरीदने के साथ सवा लाख लाख रुपए और अनाज घर पर ही रखे थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर घर में ही बिजली के दो तार आपस में सट गया। और शार्टसर्किट हुआ, पलभर में ही आग ने भीषण रुप ले लिया।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधी नरेश बरनवाल के साथ भाजपा नेता रवि बरनवाल, आरिफ खान, मासूक, दुर्गेश कुमार समेत कई पार्टी के नेताओं ने बगोदर बीडिओ से वार्ता कर पीड़ित परिवार को अनाज दिलाने में सहयोग किया। तो साथ ही प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने का मांग किया। क्योंकि असगरअली काफी गरीब बताएं जा रहे है। तो उनकी बेटी की शादी भी होनी थी। जिसके लिए कपड़े खरीदे गए थे, कर्ज लेकर बेटी की शादी करने वाले थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons