LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बाल पंचायत चुनाव के पांचवें दिन बरदौनी मंे हुआ चुनाव

तालको हेंब्रम मुखिया, सुनील हेंब्रम उपमुखिया और पार्वती मरांडी बनी सचिव

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बाल मित्र ग्राम बरदौनी में गठित समूह युवा मंडल, महिला मंडल और सलाहकार समिति की अगुवाई में बाल पंचायत चुनाव सोमवार को संपन्न कराया गया। 11 सदस्यों के चुनावी प्रक्रिया में तालको हेंब्रम बाल मुखिया, सुनील हेंब्रम उपमुखिया और पार्वती मरांडी सचिव चुनी गई।


चुनाव संचालन समिति की अगुवाई युवा मंडल सदस्य राजेश हेंब्रम ने किया, सहयोगी के रूप में अन्य कई सदस्य भी उपस्थित थे। बच्चों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। मतदान सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर 1 बजे तक चली। इसके पश्चात मतगणना का कार्य चुनाव संचालन समिति के माध्यम से पूरी की गई। सभी चयनित सदस्यों सहित बाल मुखिया, उपमुखिया और सचिव को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि, ग्राम पंचायत चुनाव के तर्ज पर बच्चों के लिए बच्चों के ही द्वारा चुनी गई पंचायत, बाल पंचायत कहलाती है। बाल पंचायत का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा बच्चों के माध्यम से ही बच्चों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चितीकरण प्रक्रिया कराना, ताकि भविष्य में बच्चों को अपने अधिकारों के लिए किसी अन्य की सहायता न लेनी पड़े। वहीं बच्चों का चहुमुखी विकास के लिए चुनावी प्रक्रिया की जानकारी भी बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में यह चुनाव लोकतांत्रिक गुणों की महत्ता को बच्चों को जानकारी प्रदान करने का कार्य करेगी।

चुनाव को संपन्न कराने में फाउंडेशन के कार्यकर्ता संदीप कुमार नयन, भरत पाठक सुरेन्द्र सिंह, साहित युवा मंडल, महिला मंडल सदस्य, सलाहकार समिति सदस्य भागीरथ मरांडी, शांति मुर्मू, टुनिया देवी, सुनीता देवी, शारदा देवी, छूटू हेमब्रोम, केशो मुर्मू, बासो साव, राजेश हेमब्रॉम, संतोष हेंब्रम, बैजनाथ हेमब्रम और बाल मतदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons