चंदोरी में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय
- पूर्व आईजी सह भाजपा नेता ने किया उद्घाटन
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के चंदोरी में कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय की शुरूआत की गई। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व आईजी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने फीता काट कर की। मौके पर काफी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचारियों के नाक में दम नहीं ले पा रहे है। मंत्री के पीए के जब नौकर के घर से भारी मात्रा में नोट बरामद हुई तो अंदाजा लगा लीजिए की मंत्री के पास कितना काला धन होगा। कहा कि भाजपा देश के विकास के साथ विश्व में अपना एक अलग पहचान है। कहा कि पीएम मोदी जी के आगामी सोलह मई को बगोदर में आने की खबर पर लोग काफी उत्सुक है। भाजपा के प्रति लोगो की चाहत बढ़ी है। भाजपा के शासन में कई ऐतिहासिक कार्य हुए जिसकी इच्छा वर्षाे से लोग कर रहे थे। भाजपा की ओर लोगो की झुकाव काफी बढ़ गई है। वहीं भाजपा नेता सुनील साव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोडरमा से अनपूर्णा देवी दुबारा विजय हासिल करेगी। मौके पर चंदोरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित, प्रमुख राजकुमार यादव, सुनील साव, गोपी रविदास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।