गिरिडीह के शैलपुत्री स्टील प्लांट में संदिग्ध स्थिति में मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आारोप
गिरिडीहः
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र के अजीडीह स्थित शैलपुत्री स्टील प्लांट में मजदूर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात का है तो दुसरे दिन शनिवार को जानकारी मिलने के बाद मृतक मजदूर 46 वर्षीय चन्द्रिका यादव के भाई जवाहर लाल राय समेत कई परिजन पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट के प्रभारी भी प्लांट पहुंचे। और पूरे घटना की जानकारी ली। प्लांट प्रबंधक की मानें तो घटना का कारण मृतक के द्वारा प्लांट के भीतर अत्यधिक शराब पीकर डांस करने से हुआ। जबकि मृतक के भाई जवाहर लाल राय ने मौत का आरोप शैलपुत्री प्लांट प्रबंधक पर लगाते हुए कहा कि मौत की जानकारी उन्हें भी नहीं है। लेकिन घटना के बाद जिस प्रकार से लापरवाही हुई, उसे स्पस्ट होता है कि शैलपुत्री प्लांट में कुछ हुआ। क्योंकि शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा रहने के बाद भी मृतक प्लांट में ही था। लेकिन प्लांट में क्यों था, यह उसे अब तक प्लांट प्रबंधन की और से जानकारी नहीं दिया गया है। जबकि कई बार प्लांट मालिक से लेकर प्रबंधन के कई पदाधिकारियों को फोन कर जानकारी मांगने का प्रयास किया गया। ऐसे में भाई के मौत का वजह की जानकारी उसे भी नहीं। मृतक के भाई जवाहर लाल राय ने फैक्ट्री प्रबंधक से भाई के मौत के बाद 10 लाख के मुआवजे का मांग किया।
इधर शैलपुत्री स्टील प्लांट के मालिक राकेश बरनवाल ने दावा किया कि मजदूर की मौत को लेकर सारा विवाद का निपटारा हो चुका है। यही नही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जा चुका है। लिहाजा, अब कोई विवाद नहीं है। जानकारी के अनुसार मृतक चन्द्रिका यादव बिहार के आरा जिले का रहने वाला था। और करीब तीन सालों से शैलपुत्री स्टील में काम कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा था। तो मृतक प्लांट में ही था। लेकिन पूजा में छुट्टी रहने के बाद भी उसे प्लांट क्यों बुलाया गया था। यह स्पस्ट नहीं हो पाया है। वैसे प्लांट के सुपरवाईजर ने मामले को अत्यधिक शराब पीने से जोड़ते हुए कहा कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर प्लांट के भीतर आर्केस्टा का आयोजन किया गया था। जिसमें डांस करने से पहले मृतक ने काफी शराब पी रखा था। और शराब पीकर मृतक ने खूब डांस किया। इसके कारण वह गिर पड़ा, और उसकी मौत हो गई।