गिरिडीह के परियाणा में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
गिरिडीहः
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के परियाणा में गुरुवार की शाम सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक पप्पू यादव की मौत हो गई। मृतक जमुआ का रहने वाला था। और बाईक से जमुआ से गिरिडीह आ रहा था। इसी दौरान एक मालवाहक गाड़ी से मृतक युवक के बाईक की टक्कर हो गई। जिसे मौके पर हो पप्पू यादव का मौत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पचंबा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची, और पूरे मामले की जानकारी ली। घटना के बाद परियाणा में कुछ पल के वाहनों का परिचालन ठप हो गया। लेकिन पुलिस ने इस दौरान हालात समान्य करते हुए वाहनों का परिचालन शुरु कराया। इस दौरान घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दिया गया।
Please follow and like us: